{"_id":"5fdd03cc8ebc3e3f7d1e1da2","slug":"the-body-of-the-driver-who-went-to-the-sugar-mill-to-dump-sugarcane-was-found-in-the-cabin-of-the-truck-fearing-murder-sardana-news-mrt516285769","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल में गन्ना डालने गए चालक का शव ट्रक के केबिन में मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल में गन्ना डालने गए चालक का शव ट्रक के केबिन में मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

सरधना/सरूरपुर। सरधना में बृहस्पतिवार रात मेरठ रोड पर चालक का शव ट्रक के केबिन में मिला। युवक के सिर में गोली लगी हुई थी। जबकि उसके हाथ में तमंचा भी था। माना जा रहा है कि युवक ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
करनावल निवासी दीपक पुत्र मांगेराम ट्रक चालक था। बृहस्पतिवार रात वह दौराला शुगर मिल में गन्ने से लदा ट्रक लेकर गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों को जीपीएस पर ट्रक की लोकेशन सरधना में मिली। शक होने पर वह सरधना पहुंचे। ट्रक के अंदर जाकर देखा तो दीपक मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर में गोली लगी थी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। वहीं, सूचना मिलने पर एसपी देहात केपी मिश्रा भी घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि ट्रक चालक ने तमंचे से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है।