फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of a youth missing for five days was found in a field

Meerut News: पांच दिन से लापता युवक का शव खेत में मिला

Tue, 24 Mar 2026 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth missing for five days was found in a field
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के गांव कोहला से पांच दिन से लापता विजय बहादुर (25) का शव मंगलवार को किसान प्रदीप के खेत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि क्षेत्र के गांव कोहला निवासी इंद्रराज पुत्र वीरपाल ने थाने में 19 मार्च को अविवाहित भाई विजय बहादुर के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन तभी से उसकी तलाश में जुटे थे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था। मंगलवार को किसान प्रदीप के खेत में सड़ी गली अवस्था में शव पड़ा होने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने की कोशिश की।
विज्ञापन

बाद में शव की पहचान लापता विजय बहादुर के रूप में उसके भाई इंद्रराज ने की। उसके सिर को किसी जानवर द्वारा भी नोचने के निशान मिले। मृतक के भाई इंद्राज ने पुलिस को बताया कि विजय बहादुर को घर में मामूली कहासुनी में डांट दिया था। उसने इसी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली होगी। परिजनों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed