फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of a youth drowned in flood waters was found

बाढ़ के पानी में डूबे युवक का शव मिला

Mon, 11 Aug 2025 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth drowned in flood waters was found
जितेंद्र के अन्तिम संस्कार में शामिल लोग स्रोत संवाद
- घटनास्थल से 100 की दूरी पर पानी मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। भीमकुंड गांव के समीप चांदपुर मार्ग पर बाढ़ के कारण टूटे संपर्क मार्ग पर नहाते समय गहरे पानी में जाने से रविवार को 35 वर्षीय जितेंद्र डूब गया था। सोमवार को उसका शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूर पर खेत में भरे बाढ़ के पानी में मिला।
कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी निवासी जितेंद्र पुत्र राजपाल सोमवार को अपने चार दोस्तों के साथ चांदपुर मार्ग पर नहाते समय बाढ़ के पानी में डूब गया था। उसके दोस्तों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रविवार को सर्च अभियान चलाया गया, परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला था। दोस्तों ने बताया था कि वह बाढ़ के पानी में नहाने के लिए कूद गया। पानी गहरामोहल्ला मुन्नालाल निवासी युवती ने तहरीर में एक युवक पर उस पर और उसकी बहन गलत नजर रखने, आरोपी द्वारा अपने साथी के साथ अश्लील इशारे करने और विरोध करने अधिक होने के कारण वह वहीं पर फंस गया और बाहर नहीं निकल सका था।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी के निर्देश पर पीएससी की फ्लड कंपनी द्वारा तुरंत सर्च अभियान चलाया गया, परंतु शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला था। सोमवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने फिर युवक की तलाश शुरू की। सुबह करीब साढ़े 7 बजे उसका शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर पानी पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जितेंद्र मूल रूप से भीमकुंड गांव का रहने वाला था। वह कुछ सालों से हस्तिनापुर की मनोहरपुर कॉलोनी में रह रहा था। पोस्टमार्टम के बाद कर्णघाट स्थित श्मशान पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। जितेंद्र की मौत से परिवार के लोग सदमे में है। किसान संगठन के पदाधिकारी इंद्रजीत सिंह जयंत ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed