{"_id":"6a7212961d1e0f26020a2df8","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-lying-at-the-cremation-ground-in-pavli-khas-meerut-news-c-72-1-mct1011-157317-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पावली खास में युवक का शव श्मशान घाट मेंं पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पावली खास में युवक का शव श्मशान घाट मेंं पड़ा मिला
विज्ञापन
-परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के पावली खास गांव निवासी मजदूर अनस (25) का शव मंगलवार शाम गांव के ही श्मशान घाट में पड़ा मिला। युवक की टीशर्ट उसके शव के पास पड़ी हुई थी। उसके दोनों हाथ पीछे की ओर मुड़े हुए थे। मौके से निकल रहे ग्रामीणों ने शव श्मशान घाट के अंदर पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने हत्या कर शव श्मशान घाट में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
पावली खास निवासी राशिद ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे बड़ा अनस व छोटा बेटा फरीद था। दोनों बेटे मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। एक वर्ष पहले फरीद गांव में ही एक ग्रामीण के घर पर काम कर रहा था। इसी बीच हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी झुलसकर मौत हो गई थी। परिजनों ने ग्रामीण पर ही हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। दोनों पक्षों के बीच 10 लाख में समझौते की बात हुई थी। मगर एक वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीण ने पैसे नहीं दिए थे। इसको लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद चल रहा था।
पीड़ित पिता के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे उनका बेटा अनस घर से काम पर जाने की बात कहकर गया था। शाम चार बजे कुछ ग्रामीण श्मशान घाट के बाद से गुजर रहे थे। उन्होंने अनस का शव श्मशान घाट के अंदर पड़ा देखा। ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझाकर शांत कर दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों नहीं तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
-फोरेंसिक टीम ने मौके पर की जांच
- पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल के पास मौजूद सभी साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया। टीम ने घटनास्थल के फोटो व वीडियो बनाए। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी था।
-- -- -- -- -- -
-दूसरे बेटे की मौत से टूटा पिता
राशिद के छोटे बेटे फरीद की करंट में चपेट में आने से एक वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। वह अभी छोटे बेटे की मौत से भी नहीं उबरा था। मंगलवार को बड़े बेटे अनस की मौत से पिता पूरी तरह टूट गया। बेटे के शव को देख पिता बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह पिता को संभाला।पिता की हालत खराब होने पर गांव में मौजूद चिकित्सक से उसका उपचार कराया गया।-- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के पावली खास गांव निवासी मजदूर अनस (25) का शव मंगलवार शाम गांव के ही श्मशान घाट में पड़ा मिला। युवक की टीशर्ट उसके शव के पास पड़ी हुई थी। उसके दोनों हाथ पीछे की ओर मुड़े हुए थे। मौके से निकल रहे ग्रामीणों ने शव श्मशान घाट के अंदर पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने हत्या कर शव श्मशान घाट में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
पावली खास निवासी राशिद ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे बड़ा अनस व छोटा बेटा फरीद था। दोनों बेटे मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। एक वर्ष पहले फरीद गांव में ही एक ग्रामीण के घर पर काम कर रहा था। इसी बीच हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी झुलसकर मौत हो गई थी। परिजनों ने ग्रामीण पर ही हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। दोनों पक्षों के बीच 10 लाख में समझौते की बात हुई थी। मगर एक वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीण ने पैसे नहीं दिए थे। इसको लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
पीड़ित पिता के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे उनका बेटा अनस घर से काम पर जाने की बात कहकर गया था। शाम चार बजे कुछ ग्रामीण श्मशान घाट के बाद से गुजर रहे थे। उन्होंने अनस का शव श्मशान घाट के अंदर पड़ा देखा। ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझाकर शांत कर दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों नहीं तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
-फोरेंसिक टीम ने मौके पर की जांच
- पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल के पास मौजूद सभी साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया। टीम ने घटनास्थल के फोटो व वीडियो बनाए। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी था।
-दूसरे बेटे की मौत से टूटा पिता
राशिद के छोटे बेटे फरीद की करंट में चपेट में आने से एक वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। वह अभी छोटे बेटे की मौत से भी नहीं उबरा था। मंगलवार को बड़े बेटे अनस की मौत से पिता पूरी तरह टूट गया। बेटे के शव को देख पिता बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह पिता को संभाला।पिता की हालत खराब होने पर गांव में मौजूद चिकित्सक से उसका उपचार कराया गया।