फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of a young man was found hanging from a ceiling fan at his home in Madhavpuram.

Meerut News: माधवपुरम में युवक का शव घर में पंखे से लटका मिला

Mon, 22 Jun 2026 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a ceiling fan at his home in Madhavpuram.
डिजिटल पर न चलाएं
विज्ञापन

------------------------
- पत्नी से चल रहा था विवाद
- रविवार को टीपी नगर थाने पर हुई थी दोनों की काउंसलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में सोमवार सुबह राहुल कुमार (27) का शव कमरे में पंखे से फंदे से लटका मिला। उसकी दो वर्ष पहले शादी हुई थी। पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दंपती के बीच टीपी नगर थाने पर काउंसलिंग चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

माधवपुरम के सोनू ने बताया कि उनके घर में ट्रैक्टर पार्ट बनाने का काम था। मगर तीन महीने पहले बड़े भाई की मौत के बाद से काम बंद कर दिया था। उसका भाई राहुल फिलहाल ड्राइवरी कर रहा था। राहुल की शादी दो वर्ष पहले टीपीनगर क्षेत्र की शिवपुरम कॉलोनी निवासी युवती से हुई थी। लेकिन दोनों में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई सोनू ने बताया कि सोमवार को राहुल की पत्नी अपने भाइयों के साथ घर आई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। इसके बाद वह अपने भाइयों के साथ वापस चली गई थी। बाद में राहुल काउंसलिंग के लिए टीपीनगर थाने पहुंचा था। काउंसलिंग के बाद रात करीब नौ बजे वह परिजनों के साथ घर लौट आया। परिवार के सभी लोगों ने साथ खाना खाया और अपने-अपने कमरों में सो गए।

सोमवार सुबह करीब सात बजे तक राहुल कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को चिंता हुई। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। उसका शव पंखे से फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और पास के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्य अस्थाना का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कार्रवाई की जाएगी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed