{"_id":"68a0f053ff5a264a9c04d5a8","slug":"the-body-of-a-young-man-found-lying-in-the-field-murder-or-suicide-police-investigating-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104252-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव डाहर निवासी 35 वर्षीय बिन्दर पुत्र चंद किरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव बुरी अवस्था में उसके मकान में मिला। पुलिस जांच में जुटी है। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि बिन्दर की पत्नी काजल अपने तीन वर्षीय बेटी के साथ रक्षाबंधन पर मायके में गई हुई थी। वह घर पर अकेला था। शनिवार की सुबह उसके भाई ने गेट खोलने के लिए आवाज दी। अंदर से कोई जबाव नहीं आया। उसके भाई ने दीवार के रास्ते अंदर घुसकर देखा तो उसका शव चारपाई पर पड़ा था। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार की रात को उसे अंतिम बार देखा गया था। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-- --
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
खेत में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या और आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। लावड़ -मसूरी मार्ग पर शीतगृह के सामने कस्बा निवासी समय सिंह के खेत में शनिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह लोगों ने सूचना दी कि खेत में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस के अनुसार युवक के गले में फंदा था और पेड़ पर भी रस्सी बंधी थी। रस्सी टूटने के कारण युवक का शव नीचे गिर गया होगा। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। बताया कि पैरों में चप्पल भी नहीं थी। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। युवक ने हत्या की या आत्महत्या इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।