{"_id":"67fd671e0c409143dc0e3cfd","slug":"the-body-of-a-woman-who-was-murdered-and-buried-in-a-garden-was-cremated-as-unclaimed-meerut-news-c-72-1-smrt1021-131834-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर बाग में दबाए गए महिला के शव का लावारिस में अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर बाग में दबाए गए महिला के शव का लावारिस में अंतिम संस्कार
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव गेसूपुर दतावली मार्ग स्थित बाग में महिला की हत्या कर दबाए गए शव की तीन दिन बाद भी पहचान नहीं हुई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। बाग मालिक नीरज की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पहचान कराने का प्रयास पुलिस कर रही है।
शुक्रवार को बाग में अर्द्धनग्न अवस्था में 35 वर्षीय महिला का शव जमीन में दबा मिला था। शव को कुत्ते नोच रहे थे। बाग मालिक नीरज की सूचना पर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। महिला के दोनों हाथ और पैर दुपट्टे से बंधे थे। हल्के हरे रंग का सूट पहन रखा था। दोनों पैरों में पायजेब, बिछुए, कान मे बुंदे और दोनों हाथों में लाल रंग की चूडियां पहनी हुई थी। महिला के दाहिने पैर में काला धागा बंधा हुआ था। एसपी देहात ने बताया कि शव की पहचान नहीं होने पर अंतिम संस्कार करा दिया गया। मंगलवार को पीएम रिपोर्ट आएगी। सर्विलांस टीम को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।