फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of a villager, missing for three days, was found in a tubewell tank.

Meerut News: तीन दिन से लापता ग्रामीण का शव नलकूप की हौद में मिला

Thu, 23 Jul 2026 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
The body of a villager, missing for three days, was found in a tubewell tank.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा(मेरठ )। थाना फलावदा क्षेत्र के अमरोली उर्फ बड़ागांव मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह भूला श्मशान घाट के पास स्थित एक सरकारी नलकूप की हौद में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आसपास के किसानों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान गांव अमरोली निवासी नरेश (46) के रूप में हुई। वह तीन दिन से लापता था।
मृतक के पुत्र प्रवेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता नरेश प्रजापति तीन दिन पूर्व अपनी भांजी का लगन सगाई का सामान लेकर रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के लिए गए थे, लेकिन रतनपुरी नहीं पहुंचे। काफी तलाश ने के बाद भी नरेश का कोई सुराग नहीं लगा परिजनों ने थाने में तहरीर देकर उनकी बरामदगी की गुहार लगाई थी। बृहस्पतिवार को नरेश का शव मिलने से परिजनों में मातम पसर गया। मृतक अपने पीछे पत्नी ममता और तीन पुत्र प्रवेश कुमार, आकाश और सौरभ को छोड़ गया। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं लिखी थी गुमशुदगी
बड़ागांव के नरेश की लाश मिलने के दौरान उसके पुत्र प्रवेश ने बताया कि पिता के न लौटने पर वह गुमशुदगी लिखाने थाने पर गया था लेकिन थाने में पुलिस ने उसकी एक न सुनी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी गुमशुदगी लिखने के बजाय खुद तलाश गुमशुदा करने की नसीहत देकर उसे थाने से टरका दिया। उसका आरोप यह भी है कि पुलिस यदि सूचना को गंभीरता से लेकर उसके पिता को तलाश करती तो शायद उसके पिता की जान बच सकती थी। सीओ ने बताया कि इस संबंध में फलावदा थानाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed