फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of a sweet seller was found in a Honda City car with burnt hands and feet.

Meerut News: होंडा सिटी कार में मिला मिठाई विक्रेता का शव, झुलसे हुए थे हाथ-पैर

Thu, 21 May 2026 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
The body of a sweet seller was found in a Honda City car with burnt hands and feet.
- तलाशते हुए पहुंचे बेटे और पत्नी ने कार का शीशा तोड़कर दी पुलिस को सूचना
विज्ञापन

- पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंंदी थाना क्षेत्र के आवास विकास चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम मिठाई विक्रेता हिमांशु कौशिक (45) का शव उनकी होंडा सिटी कार में मिला। तलाशते हुए पहुंचे परिजनों ने कार का शीशा तोड़कर पुलिस को सूचना दी। हिमांशु कौशिक का एक हाथ और पैर जला हुआ था। इससे परिजनों ने किसी के हमले की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस भीषण गर्मी से हाथ-पैर झुलसने की आशंका जता रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
शास्त्रीनगर के एफ- ब्लॉक के रहने वाले हिमांशु कौशिक की सेक्टर-2 में मिठाई की दुकान है। वह रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह दस बजे के बाद घर से अपनी होंडा सिटी कार लेकर निकले थे। वह दिन में दुकान पर नहीं पहुंचे। इसके चलते परिजनों ने उन्हें तलाशना शुरू किया। शाम लगभग सात बजे पत्नी और उनके दो बेटे उन्हें तलाशते हुए घर से कुछ दूर आवास विकास चौराहे के पास पहुंचे और उन्होंने वहां कार खड़ी देखी। उन्होंने शीशे से झांककर देखा तो हिमांशु कौशिक का शव पीछे की सीट पर था। उन्होंने तुरंत शीशे तोड़कर देखा। उनके बेटे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर लोग भी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह भी मौके पर पहुंचीं। उनका कहना है कि कार के अंदर से शराब की कुछ बोतलें भी मिली हैं। कार लॉक थी और चाबी अंदर थी। दिन में तेज धूप और गर्मी थी। गर्मी के कारण हाथ पैर झुलसने की आशंका है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। हालांकि लोगों का कहना था कि जिस तरह से हाथ-पैर झुलसे हैं, वह गर्मी से नहीं झुलस सकते। अगर कार में दोपहर में बंद रहने से झुलसते तो उनका चेहरा व शरीर के अन्य हिस्से भी झुलस सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed