फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of a stone crusher mechanic was found hanging from a mango tree

Meerut News: आम के पेड़ से लटका मिला स्टोन क्रशर मैकेनिक का शव

Wed, 30 Oct 2024 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 30 Oct 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
The body of a stone crusher mechanic was found hanging from a mango tree
बेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव उसंड में एक स्टोन क्रशर मैकेनिक का शव आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक पिछले चार-पांच साल से कैंसर से पीड़ित था और मानसिक तनाव में चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

गांव उसंड निवासी इसरार (40) पुत्र असगर हाल निवासी अहमद काॅलोनी सहारनपुर थाना देहात कोतवाली स्टोन क्रशर मैकेनिक था। पिछले 15 साल से सहारनपुर की अहमद कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा था। अहमद कॉलोनी में उसकी ससुराल भी है। इसरार के दो भाई अशरफ और इंतजार गांव में रहते हैं। अशरफ ने बताया कि इसरार सोमवार शाम चार बजे बाइक उठाकर घर से निकला था। वह उसके बाद घर नहीं पहुंचा। इसके बाद से वह उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास ही आम के बाग में उसका शव पेड़ से फंदे पर लटका देखकर उन्हें सूचना दी। उन्होंने बताया कि इसरार पिछले चार-पांच साल से कैंसर से पीड़ित था और मानसिक तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन

मृतक के भाइयों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। मृतक की पत्नी, बच्चों व ससुराल के लोगों को भी सूचना दे दी गई। पुलिस का कहना है, कि प्रथम दृष्टया यहीं लग रहा है, कि मृतक ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। मृतक इसरार के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी 15 साल की है। उससे छोटा लड़का 10 और सबसे छोटी बेटी पांच साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed