फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of a Shobhapur youth was found in a house in Kutch city of Gujarat.

Meerut News: गुजरात के कच्छ शहर में मकान में मिला शोभापुर के युवक का शव

Mon, 22 Sep 2025 08:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 22 Sep 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
The body of a Shobhapur youth was found in a house in Kutch city of Gujarat.
कंकरखेड़ा के शोभापुर गांव में हत्या का आरोप लगा हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने का प्रयास करती
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सोमवार को पहुंचा शव, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

पुलिस के समझाने के बाद किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव निवासी 40 वर्षीय मजदूर कैलाश सैनी का शव रविवार सुबह गुजरात के कच्छ शहर में किराए के मकान में परिस्थितियों में पड़ा मिला। भांजे सौरभ ने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। कैलाश की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। सोमवार दोपहर कैलाश का शव गांव पहुंचा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत किया।

सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि कैलाश की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व गुलावठी के शेरपुर गांव निवासी रीता से हुई थी। उनके बेटी खुशी 19, राधिका 13 व बेटा निशांत 10 हैं। कैलाश लगभग छह वर्ष से गुजरात में एक लोहा फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था। लगभग तीन महीने पूर्व ही कई दिन घर पर रहने के बाद कैलाश वापस गुजरात गया था और वहांअपने भांजे के साथ किराए के मकान पर रहता था। परिजनों के अनुसार कैलाश ने दिपावली पर घर आने की बात कही थी। सौरभ के अनुसार शनिवार रात मामा कैलाश खाना खाने के बाद सो गए। रविवार सुबह जब काफी देर तक कैलाश नहीं उठा तो उसे चिंता हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने कैलाश को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सकों ने कैलाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को कैलाश का शव घर पहुंचने पर परिजनों ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए। लगभग एक घंटे हंगामे व पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने कैलाश का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ दौराला का कहना है कि मामले को लेकर गुजरात पुलिस से संपर्क किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कंकरखेड़ा के शोभापुर गांव में हत्या का आरोप लगा हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने का प्रयास करती

कंकरखेड़ा के शोभापुर गांव में हत्या का आरोप लगा हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने का प्रयास करती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed