{"_id":"685c5da7708165a7070016f5","slug":"the-body-of-a-missing-youth-was-found-hanging-from-a-tree-meerut-news-c-14-1-mrt1051-899618-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन
मुंडाली। गांव डेरियो रछौती के जंगल मे गांव अट्टा निवासी दुष्यंत उर्फ मोनू (35) का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव डेरियो रछौती के ग्रामीण बुधवार सुबह जब जंगल में खेतों पर गए तो वहां उन्होंने उमेश के खेत में आम के पेड़ पर एक युवक का शव फांसी पर लटका देखा। सूचना पर मुंडाली पुलिब मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतवाया। बाद में उसकी पहचान हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अट्टा निवासी ओमकार के बेटे मोनू उर्फ दुष्यंत के रूप में हुई। गांव डेरियो रछौती व अटटा का जंगल आपस में मिला हुआ है।
ग्राम अटटा के प्रधान सोनू ने बताया कि मोनू उर्फ दुष्यंत विवाहित था। वह खेती करता था। इसके बेटी और एक बेटा है। यह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। दो भाई है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रथम जांच पड़ताल में मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।