{"_id":"5f53ead58ebc3e446e08dec2","slug":"the-body-of-a-labourer-missing-since-four-days-found-in-the-drain-city-news-mrt4998624175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: चार दिन से लापता मजदूर का शव नाले में मिला,कपड़ा फैक्टरी में करता था मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: चार दिन से लापता मजदूर का शव नाले में मिला,कपड़ा फैक्टरी में करता था मजदूरी
Sun, 06 Sep 2020 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम छज्जूपुर में चार दिन से लापता मजदूर की लाश शनिवार रात नाले में पड़ी मिली। उस पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्राम छज्जूपुर निवासी राजू (22) पुत्र धर्मपाल गेझा मार्ग स्थित निर्माणाधीन कपड़ा फैक्टरी में मजदूरी करता था। वह बीती दो सितंबर को फैक्टरी से निकला परंतु घर नहीं पहुंचा। उसका कुछ पता नहीं चला। तीन सितंबर को परिजनों ने परतापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
वहीं, शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे राजू की लाश गांव के बाहर नाले में पड़ी मिली। परिजनों के अनुसार शरीर पर चोट के निशान हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
मृतक के भाई संजय ने बताया कि राजू की हत्या हुई है। वहीं, इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह पता चल सकेगी। फिलहाल तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।