फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of a Delhi labourer was found on the side of the highway in Sakauti.

Meerut News: सकौती में हाईवे किनारे मिला दिल्ली के मजदूर का शव

Wed, 27 May 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
The body of a Delhi labourer was found on the side of the highway in Sakauti.
अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सकौती में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने आशंका जताई है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मृतक की पहचान परवेज (55) पुत्र सुलेमान निवासी भगीरथ विहार, गोकलपुर दिल्ली के रूप में हुई है। बताया गया कि परवेज ठेला चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बीती 18 मई को वह कुछ सामान लेकर दिल्ली से सकौती की ओर आया था। लेकिन, घर नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह राहगीरों ने हाईवे किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जेब से निकले आधार कार्ड और मोबाइल के जरिए मृतक की शिनाख्त की गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन घटना के संबंध में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला। मौके की स्थिति देखकर पुलिस ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात वाहन ने परवेज को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने फोन पर परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजन दिल्ली से दौराला के लिए रवाना हो गए। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed