फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The blown transformer was not replaced even after a week.

Meerut News: फुंका ट्रांसफार्मर एक सप्ताह बाद भी नहीं बदला

Mon, 20 Apr 2026 05:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
The blown transformer was not replaced even after a week.
माछरा। बिजली घर हसनपुर कला के जेई एवं एसडीओ किठौर की लापरवाही के कारण करीब आठ दिनों से फुंका विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे खेतों में खड़ी फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

गांव अमरपुर निवासी राजू चौधरी ने बताया कि उनके यहां सरकारी नलकूप संख्या 28 एनबीजी पर विद्युत 25 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है जबकि सरकारी नलकूप खत्म हो गया है। उस विद्युत ट्रांसफार्मर से तीन किसानों के नलकूप को विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। करीब एक सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया है। एसडीओ किठौर व जेई हसनपुर कला को फोन द्वारा और व्यक्तिगत मिलकर सूचना दी गई परंतु अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। किसानों का कहना है कि सरकार का निर्देश है कि विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने पर 24 घंटे के अंदर बदल दिया जाएगा। किसानों के अनुसार खेतों में खड़ी गन्ना आदि की फसल बिना पानी के सूखने लगी हैं। जेई पवन कुमार का कहना है कि विद्युत ट्रांसफार्मर के कागज बनाए जा रहे हैं। जल्द ही विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed