फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The blown electric transformer has not been replaced for four months.

Meerut News: चार माह से फुंका विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया

Fri, 07 Nov 2025 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
The blown electric transformer has not been replaced for four months.
किसानों को फसल की बुवाई करने में आ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। क्षेत्र के गांव अजराडा में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर किसानों में आक्रोश है। चार माह से फुंका विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे किसानों की फसल की बुवाई में परेशानी आ रही है। खड़ी फसल सूखने के कगार पर है।
पीड़ित युवक तसलीम ने बताया कि उनका विद्युत ट्रांसफार्मर करीब चार माह पूर्व फुंक गया था। इसकी सूचना एसडीओ हापुड़ हिमांशु सचान और जेई सुधीर को दी गई परंतु ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। किसानों ने बताया कि जनपद हापुड़ के बिजली घर से मेरठ के गांव अतराडा बिजली घर को आपूर्ति की जाती है। इससे क्षेत्र के गांव अजराडा के बिजली घर को सप्लाई होती है। फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से गन्ने की फसल सूखने लगी है। गेहूं, आलू व सरसों की फसल में लिए खेतों का पलेवा नहीं हो रहा है। कई बार चक्कर काटने के बाद भी अधिकारी ट्रांसफार्मर नहीं बदल रहे हैं। किसान ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व जिला प्रशासन को पत्र लिखकर फुंका ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीओ हापुड़ हिमांशु सचान ने बताया कि किसान पर 2023 से नलकूप का विद्युत बिल बकाया है जिसे जमा करने के लिए कह रहे हैं। चाहे वह किश्तों में जमा कर दें। बकाया होने के कारण ही विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed