फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Block Pramukh inspected the Agriculture Welfare Centre.

Meerut News: ब्लॉक प्रमुख ने कृषि कल्याण केंद्र का निरीक्षण किया

Mon, 12 Oct 2026 05:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
The Block Pramukh inspected the Agriculture Welfare Centre.
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान ने ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन कृषि कल्याण केंद्र का ब्लॉक अधिकारी और कर्मचारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि कल्याण भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया और भवन निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य में मानकों का पालन सुनिश्चित करने और गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि कृषि कल्याण केंद्र किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इस केंद्र के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं और योजनाओं की जानकारी सहजता के साथ उपलब्ध हो जाएगी। इस दौरान उनके साथ एडीओ पंचायत मनोज सिसोदिया, बीडीओ रजपुरा बृजेश सिंह, व्यवस्थापक विश्वास शर्मा सहित ब्लॉक के कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed