{"_id":"6b058ef1a7d6b5de370a7c17","slug":"the-basis-for-an-ais-response-should-be-known-meerut-news-c-72-1-mct1014-163300-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एआई के उत्तर का आधार पता होना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एआई के उत्तर का आधार पता होना चाहिए
Tue, 24 Nov 2026 06:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
ब्राजील की विश्व कांग्रेस में सीसीएसयू के डॉ. विवेक कुमार त्यागी ने दिया उद्घाटन व्याख्यान
- बुद्धिमान मशीनों के दौर में संवैधानिक मूल्यों पर रखे विचार
मेरठ। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के नियमन में केवल तकनीकी सटीकता नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल्यों को भी शामिल करना जरूरी है।
सीसीएसयू के विधि अध्ययन विभाग के सह आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार त्यागी ने ब्राजील के इटुआना विश्वविद्यालय में विश्व कांग्रेस में उद्घाटन व्याख्यान किया। उन्होंने एआई के वैश्विक नियमन के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक संवैधानिक कानून के समन्वय का मॉडल प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि बुद्धिमान मशीनों के युग में लोगों को यह जानने का अधिकार होना चाहिए कि वे जिस मशीन से संवाद कर रहे हैं और उसके उत्तर किस आधार पर तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
कौटिल्य के अर्थशास्त्र और राजधर्म का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों पर स्वचालित तकनीक के माध्यम से शक्ति का इस्तेमाल करने वाली संस्थाओं पर भी शासक की तरह जवाबदेही और संयम का दायित्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एआई से नुकसान होने के बाद कार्रवाई करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि नुकसान रोकने के लिए पहले से सावधानी बरतना भी जरूरी है।
भारत के डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 और ब्राजील के एआई विधेयक व सामान्य डेटा संरक्षण कानून का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारत-ब्राजील साझेदारी को जिम्मेदार तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की संभावनाओं से जोड़ा। व्याख्यान का समापन ‘सत्यमेव जयते’ के संदेश के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि सत्य की विजय तभी सुनिश्चित होती है, जब उसके लिए जवाबदेही भी तय हो।