फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The B.Ed entrance exam is on August 9, make Corona a new chain somewhere

नौ अगस्त को है बीएड प्रवेश परीक्षा, कहीं न बना दे कोरोना की नई चेन

Thu, 06 Aug 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
The B.Ed entrance exam is on August 9, make Corona a new chain somewhere
नौ अगस्त को है बीएड प्रवेश परीक्षा, कहीं न बना दे कोरोना की नई चेन
विज्ञापन

मेरठ। नौ अगस्त को प्रस्तावित बीएड प्रवेश परीक्षा कहीं जिले में कोरोना की नई चेन न बना दे। 20 हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा है, ऐसे में उस दिन अभिभावकों के भी आने की वजह से शहर में 40 हजार की भीड़ रहेगी। भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग बनाना मुमकिन नहीं होगा।

मेरठ में 20 हजार छात्र-छात्राओं ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म भरा हुआ है। इनके लिए 40 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें तय हुआ था कि किसी भी केंद्र पर पांच सौ से अधिक अभ्यर्थी नहीं होंगे। लेकिन मेरठ कॉलेज में 15 सौ छात्र-छात्राओं की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। एक ही कॉलेज को तीन कैंपस में विभाजित करके परीक्षा कराई जा रही है। बीएड में अधिकतर लड़कियां पेपर देती हैं, ऐसे में उनके साथ अभिभावक भी आते हैं। यानी मेरठ कॉलेज के बाहर सुबह-शाम तीन हजार से अधिक भीड़ होगी। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग बनाना आसान नहीं होगा। इसके अलावा परीक्षा में सुबह को सेंटर पर सबसे बड़ी चुनौती छात्र-छात्राओं की एंट्री को लेकर रहेगी। अगर एक घंटे पहले से भी एंट्री होती है तो इतने छात्रों की स्कैनिंग कैसे होगी। ऐसे में हर सेेंटर पर 15 से 20 स्कैनर रखने होंगे। बता दें कि सीसीएसयू के परिक्षेत्र में मेरठ-सहारनपुर मंडल के जिलों में 95 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बीएड में हर साल कॉलेजों में सीटें खाली पड़ी रहती हैं। छात्र और अभिभावक कह चुके हैं कि इस बार मेरिट से एडमिशन दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed