Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The authorized controller sought an explanation from the college principal.

Meerut News: प्राधिकृत नियंत्रक ने काॅलेज प्रधानाचार्य से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 04 Nov 2026 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
The authorized controller sought an explanation from the college principal.
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में जनप्रतिनिधियों के शिलापट तोड़े जाने और बिना अनुमति नया शिलापट लगाए जाने के मामले में अधिकृत नियंत्रक अमित कुमार ने कॉलेज के प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर दो कार्य दिवस में स्पष्ट साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह तोमर, पूर्व प्रवक्ता नरेश पाल एवं अन्य ने 3 नवंबर को अधिकृत नियंत्रक को प्रार्थना-पत्र सौंपकर शिकायत की थी कि जनप्रतिनिधियों पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि, पूर्व विधायक अतुल खटीक, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना आदि द्वारा विधायक/सांसद निधि से कराए गए विकास कार्यों के शिलापट तोड़ दिए गए हैं और उनके स्थान पर फर्जी एवं अवैध शिलापट लगाए गए हैं। साथ ही, कॉलेज के बरामदे में तोड़े गए शिलापट के खाली स्थान पर ओमप्रकाश शर्मा (पूर्व एमएलसी) के नाम का शिलापट बिना अनुमति लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed