फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The attackers were not arrested, the victims met the SSP.

Meerut News: हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं, एसएसपी से मिले पीड़ित पक्ष

Mon, 04 May 2026 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
The attackers were not arrested, the victims met the SSP.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मवाना। मोहल्ला तिहाई में पड़ोसी से कुत्ते को ठीक से बांधने को कहने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आठ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पीड़ित परिवार की महिलाएं एसएसपी से मिली। वहीं घायल विपिन की हालत गंभीर होने पर मेरठ से दिल्ली रेफर कर दिया।

उल्लेखनीय है कि मोहल्ला तिहाई प्रीतनगर निवासी सविता ने मवाना थाने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था 30 अप्रैल की रात 9 बजे पुत्रवधू की शादी की सालगिरह मना रहे थे। पुत्र विपिन छोटे बच्चे को छोड़ने के लिए जाते समय पड़ोसी फूलराज के कुत्ते ने विपिन को काटने का प्रयास किया। जिस पर विपिन ने फूलराज से कुत्ते को घर में बांधने के लिए कहा। इस पर आरोपी व उसकी पत्नी कौशल्या ने गाली गलौज करते हुए विपिन के साथ मारपीट की। विपिन किसी प्रकार जान बचाकर घर में आ गया। कुछ देर बाद ही आरोपी काफी लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए और विपिन के साथ मारपीट करने लगे, जान से मारने की नीयत से विपिन के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। जिससे विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। जब वह और उसकी बहन चंद्रवती व पड़ोसी महिला बचाने के लिए आई तो उनके साथ भी मारपीट की। प्राथमिकी में फूलराज, कौशल्या, शुभम, साहिल, सुधवा, मुस्कान, सिका, चुनमुन व अज्ञात को नामजद किया था।
विज्ञापन


सोमवार को पीड़ित परिवार की महिलाएं एसएसपी से मिली और आरोपियाें की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं विपिन की हालत गंभीर होने पर उसको दिल्ली रेफर कर दिया है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed