फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The attacked on peoples of other communities and many injured in Sardhana of Meerut

मेरठ में जमातियों पर हमला, कई लोग घायल, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश

Tue, 18 Feb 2020 12:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Feb 2020 12:36 AM IST
सार

मेरठ में 32 जमातियों पर शरारती तत्वों ने हमला बोल लिया। जिसमें तीन जमातियों को गंभीर चोट आई हैं।

विज्ञापन
The attacked on peoples of other communities and many injured in Sardhana of Meerut
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरधना के ईकड़ी-पाथौली मार्ग पर सोमवार शाम 32 जमातियों पर शरारती तत्वों ने हमला बोल लिया। जिसमें तीन जमातियों को गंभीर चोट आई हैं। गुस्साए जमातियों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। मामले के सांप्रदायिक  रूप लेने से पहले ही पुलिस पहुंच गई और स्थिति को संभाल लिया।

विज्ञापन


जमातियों पर हमला कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। हमले की जानकारी लगते ही ईकड़ी गांव के सैकड़ों लोग लाठी- डंडे लेकर बाहर आ गए थे। इससे पहले माहौल गर्माता देख पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। सीओ व एसओ रात तक लोगों को समझाते रहे। गणमान्य लोग भी माहौल को संभालने में जुटे रहे। देर रात तक सरधना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर जिद्दोजहद चलती रही। 
विज्ञापन


ईकड़ी गांव में लौट रही लिसाड़ीगेट की जमात पर सरधना में हमले की सूचना आग की तरह फैली। बताया गया कि जमातियों पर एक समुदाय के शरारती तत्वों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें तीन जमातियों को चोट भी आई। इसके बाद ईकड़ी गांव के लोग वहां पर पहुंच गए। बताया गया कि ईकड़ी गांव के बाहरी हिस्से में एक समुदाय के लोग रहते हैं। हमले का पता लगते ही वह भी लाठी-डंडे लेकर दौड़ पडे़। तब तक सीओ सरधना और एसओ सरधना भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जमातियों ने नाराजगी जताकर जान का खतरा बताया। गनीमत रही कि दूसरे समुदाय के लोग वहां नहीं पहुंचे। पुलिस ने जमातियों को समझाया कि हमला करने वालों पर कार्रवाई होगी। माहौल गर्माता देखकर पुलिस ने स्थानीय जिम्मेदार लोगों को वहां पर बुलाया। पुलिस का कहना है कि शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए यह हमला किया है। पुलिस इसकी गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश के तहत कराया हमला 
बताया गया है कि इस हमले के पीछे गहरी साजिश हो सकती है। जमाती अलग-अलग वाहनों में सवार होकर वापस लिसाड़ीगेट लौट रहे थे। ईकड़ी गांव से थोड़ी दूर चलते ही जमातियों पर हमला हो गया। इससे साफ जाहिर है कि हमलावरों को पहले से जानकारी थी कि जमाती के आने का समय हो रहा है। हमला करने वाले पहले से वहां खड़े थे। पीछे चल रही जमातियों पर हमला किया। हल्ला मचते ही जमातियों में भगदड़ मच गई। 

लेखपाल की गाड़ी तोड़ी 
सीओ कोतवाली पंकज सिंह का कहना है कि जमातियों से मारपीट हुई है। जमातियों ने वहां से गुजर रहे एक लेखपाल से मारपीट कर उसकी बाइक तोड़ दी। जबकि जमातियों से मारपीट के मामले में लेखपाल को कोई लेनादेना नहीं था। लेखपाल को भी थाने में बुलाया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। देर रात तक किसी भी पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने शरारती तत्वों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed