{"_id":"6ad4b7a32d2b6beb1a0ab545","slug":"the-atmosphere-turned-devotional-through-the-stage-performance-and-digital-presentation-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113768-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मंचन-डिजिटल प्रदर्शन से भक्तिमय हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मंचन-डिजिटल प्रदर्शन से भक्तिमय हुआ माहौल
विज्ञापन
मवाना। नगर और ग्रामीण अंचल में रामलीला महोत्सव जारी है। रविवार की रात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विभिन्न स्थानों पर आयोजित मंचन और डिजिटल प्रदर्शन ने दर्शकों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
भूड़ स्थित मैदान में भगवान श्री रामलीला कमेटी ने मंचन प्रस्तुत किया। कलाकारों ने कुंभकरण वध, मेघनाद वध और सुलोचना सती प्रसंग का जीवंत प्रदर्शन किया। युद्ध क्षेत्र में कुंभकरण और मेघनाद के अंत के दृश्य दिखाए गए। सुलोचना के सती होने का कारुणिक दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पंडाल तालियों और जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
श्री रामलीला एवं शिव मंदिर कमेटी गुड मंडी और श्री आदर्श रामलीला कमेटी तहसील रोड पर डिजिटल रामलीला दिखा रही थी। इसमें कुंभकरण वध का पराक्रमी दृश्य दर्शाया गया। आधुनिक तकनीक से राम-रावण युद्ध और अधर्म पर धर्म की विजय के दृश्य प्रदर्शित हुए। बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग श्रद्धालु देर रात तक इन दृश्यों को देखने के लिए डटे रहे। तीनों स्थानों पर कमेटियों के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाएं संभालीं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।