फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The ashram is running with the help of people, the government is not helping.

Meerut News: लोगों की मदद से चल रहा आश्रम, सरकार नहीं कर रही मदद

Fri, 24 Oct 2025 05:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
The ashram is running with the help of people, the government is not helping.
गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित दादा दादी आश्रम में शुक्रवार को सांसद अरुण गोविल बुजुर्गों से मिले और
दादा-दादी आश्रम में बुजुर्गाें से मिलने पहुंचे सांसद अरुण गोविल को आश्रम संचालिका ने दी जानकारी
विज्ञापन

टीवी के राम को देख भावुक हुए वृद्धजन
- फोटो भी
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। सांसद अरुण गोविल शुक्रवार को गंगानगर स्थित दादा-दादी आश्रम में बुजुर्गों से मिलने पहुंचे। टीवी के राम को देख वृद्धजन भावुक हो गए। आश्रम संचालिका नम्रता शर्मा ने सांसद ने कहा कि यह आश्रम लोगों की मदद से चल रहा है। सरकार से कोई मदद नहीं मिलती।

गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित श्री साईं सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत चलने वाले दादा दादी आश्रम में पहुंचकर सांसद अरुण गोविल ने उन्हें उपहार दिए। उनसे बात की। उन्होंने आश्रम संचालिका नम्रता शर्मा से आश्रम की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। संचालिका ने बताया कि आश्रम में कुल 34 बुजुर्ग रह रहे हैं। लोगों के सहयोग से व्यवस्था चल रही है। किसी प्रकार की सरकारी मदद नहीं मिल रही। आश्रम खुले 8 वर्ष हो चुके हैं। आप पहले सांसद हैं जो आश्रम में बुजुर्गों से मिलने आए हैं। आश्रम में बुजुर्ग महिलाएं सांसद अरुण गोविल को देख भावुक हो गईं और रोने लगीं। सांसद ने रजिस्टर में शुभकामना संदेश भी लिखा। इस मौके पर गंगानगर मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर, गंगानगर पार्षद भरत शर्मा, मधुकर कौशिक व संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed