फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The art of nurturing a heritage learned through embroidery and printing.

Meerut News: कढ़ाई और प्रिंटिंग से सीखी विरासत संवारने की कला

Mon, 28 Sep 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
The art of nurturing a heritage learned through embroidery and printing.
आजी कॉलेज में 15 दिवसीय एड-ऑन कोर्स में छात्राओं को वस्त्र कलाओं का दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की ओर से छात्राओं में पारंपरिक भारतीय वस्त्र कलाओं और हस्तशिल्प के प्रति रुचि एवं कौशल विकसित करने के लिए 15 दिवसीय एड-ऑन कोर्स हेरिटेज टेक्सटाइल क्राफ्ट्स एम्ब्रॉयडरी एंड प्रिंटिंग शुरू किया गया।
पहले दिन छात्राओं को कढ़ाई और प्रिंटिंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न हस्तशिल्प तकनीकों को सीखा। कोर्स का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता कौशल विकसित करने के साथ उन्हें भारतीय हस्तशिल्प की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि ऐसे पाठ्यक्रम छात्राओं को पारंपरिक कला से जोड़ने के साथ रोजगारपरक कौशल विकसित करने में भी सहायक हैं। गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी प्रो. सोनिका चौधरी ने कहा कि कोर्स छात्राओं में रचनात्मकता के साथ स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम का संचालन दीपा कांडपाल ने किया। सफल आयोजन में डॉ. ममता कुमारी, डॉ. श्वेता त्यागी, सुश्री विदुषी अग्रवाल और आकृति बालियान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed