फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the aproche road of ganga pul are not complete, the hundres of villegers have penic

गंगापुल का एप्रोज रोड अभी तक बना नहीं, बरसात में सैकड़ों ग्रामीणों को हो रही समस्या

Sat, 25 Jul 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
the aproche road of ganga pul are not complete, the hundres of villegers have penic
बारिश से पुल की एप्रोच रोड पर हुआ कीचड़। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर(मेरठ)। क्षेत्र के गांव भीकुंड के समीप गंगा पुल पर जाने वाली एप्रोच रोड ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन रही है। बारिश के कारण सड़क पर डाली गई मिट्टी से घनी कीचड़ हो जाने से भीकुंड के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां से गुजरने के दौरान ग्रामीण घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

चेतावाला भीकुंड गंगा घाट पर मवाना तहसील और चांदपुर तहसील को जोड़ने वाले पुल का निर्माण वर्षों से चल रहा था। अब इसका निर्माण पूर्ण हो चुका है। हालांकि पुल को जोड़ने वाली एप्रोच रोड पर भी कार्य किया गया। जिसमें चांदपुर-बिजनौर साइड की एप्रोच रोड का कार्य ठेकेदार द्वारा पूर्ण कर लिया गया। वहीं, भीकुंड की ओर अप्रोच रोड का कार्य ठेकेदार द्वारा समय से पूर्ण नहीं किया गया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने एप्रोच रोड बनाने का कार्य दूसरे ठेकेदार को दिया। इसके बाद से एप्रोच रोड बनाने का काम चल रहा है। जिस पर मिट्टी का कार्य चल रहा था। मानसूनी बारिश ने एप्रोच रोड के कार्य में व्यवधान डाल दिया। इससे मिट्टी का कार्य प्रभावित हुआ और कीचड़ हो गया। जिससे सड़क पर राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा पुल एप्रोच रोड मुख्य रूप से भीकुंड गांव में जाती है। इस सड़क से भीकुंड गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे हर रोज इस सड़क से गुजरने के दौरान चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऊपर चिकनी मिट्टी होने के कारण यहां से बाइक एवं अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। कई ग्रामीण तो बाइक समेत सड़क से नीचे गहरे पानी में भी गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सड़क कार्य पूरा नहीं किया गया तो वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।
विज्ञापन

एप्रोच रोड निर्माण कार्य बरसात होने की वजह से प्रभावित हुआ है। अप्रोच रोड पर ठेकेदार द्वारा कार्य निरंतर चल रहा है। जल्द ही एप्रोच रोड पर लेपन कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को परेशानी से निजात दिलाई जाएगी। - अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी

बारिश के बाद पुल की एप्रोच रोड पर बने गड्ढों में भरा पानी।

बारिश के बाद पुल की एप्रोच रोड पर बने गड्ढों में भरा पानी। - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed