फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the ancounter between police and decoits in mawana, he is wanted in robbery in bank loot at mathura, he have 50 thousand rewarded

मथुरा में बैंक लूट के आरोपी की मवाना पुलिस से मुठभेड़, 50 हजार का इनामी है बदमाश

Tue, 21 Jul 2020 04:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
the ancounter between police and decoits in mawana, he is wanted in robbery in bank loot at mathura, he have 50 thousand rewarded
पुलिस से मुठभेड़ के बदमाश की मौके पर पड़ी बाइक। - फोटो : MAWANA
मवाना (मेरठ)। एसटीएफ एवं मवाना पुलिस ने सोमवार देर शाम सांधन मार्ग पर इनामी बदमाश को घेर लिया। वह मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वह मथुरा स्थित बैंक लूट में वांछित था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि एसटीएफ के दरोगा सुनील कुमार सिंह टीम के साथ बदमाश का मेरठ से पीछा कर रहे थे। वे मवाना पुलिस के साथ पुलिया पर पहुंचे तो बाइक सवार बदमाश सांधन गांव की ओर भागा। उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे घेरने का प्रयास किया। जिसमें वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उससे पिस्टल, कारतूस एवं बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाश संदीप उर्फ सम्राट निवासी नंगला बोहरा हाईवे मथुरा निवासी है। वह मथुरा क्षेत्र में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में लूट में वांछित चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम है। घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। उसके खिलाफ लूट एवं डकैती के लगभग 25 मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

मवाना क्षेत्र में सांधन मार्ग पर मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश।

मवाना क्षेत्र में सांधन मार्ग पर मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश। - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed