फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The ancient Pandeshwar Mahadev temple, linked to the faith of the Pandavas, will be immersed in devotion to Lord Shiva during the month of Sawan.

Meerut News: सावन में शिवमय होगा पांडवों की आस्था से जुड़ा प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर

Sun, 02 Aug 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
The ancient Pandeshwar Mahadev temple, linked to the faith of the Pandavas, will be immersed in devotion to Lord Shiva during the month of Sawan.
हस्तिनापुर में मौजूद प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर स्रोत संवाद
(सावन का पहला सोमवार पर विशेष)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर (मेरठ)। सावन माह में ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में स्थित प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर एक बार फिर शिवभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। द्वापर युग और पांडवों की आस्था से जुड़े इस प्राचीन शिवालय में सावन माह में दूर-दूर आकर लाखों श्रद्धालु एवं कांवड़िया जलाभिषेक करते हैं। सावन माह के पहले सोमवार को होने वाले जलाभिषेक में श्रद्धालु बड़ी संख्या शामिल होंगे।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पांडवों ने द्वापर युग में महाभारत युद्ध से पूर्व हस्तिनापुर में प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कर शिवलिंग स्थापित किया था। युद्ध से पूर्व मंदिर में पूजा-अर्चना कर विजय की कामना की थी, जिसके बाद भगवान शिव के आशीर्वाद से कुरुक्षेत्र के युद्ध में विजय प्राप्त हुई। इसके बाद से इस मंदिर से आस्था जुड़ी आ रही है। मंदिर के महंत मंगलागिरी महाराज ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। इसलिए सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन

आसपास के जनपदों और दूरदराज के क्षेत्रों से नंगे पांव पहुंचे कांवड़िये गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान आ शंभू का जलाभिषेक करते हैं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहता है। वर्तमान में यह प्राचीन मंदिर हस्तिनापुर की प्रमुख पहचान में शामिल है और देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ-सफाई के विशेष इंतजाम
नगर पंचायत की ओर से मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। जिस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

वंदन योजना से बदल सकती हैं मंदिर की सूरत
लंबे समय तक उपेक्षा का शिकार रहे इस ऐतिहासिक धरोहर के दिन अब बहुरने की उम्मीद जाग रही हैं। नगर पंचायत के अथक प्रयासों से शासन की वंदन योजना से पांडेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण व जीर्णोद्धार की योजना पर काम तेजी से चल रहा है। डीपीआर को स्वीकृति मिलने के बाद मंदिर परिसर में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए विश्राम गृह, पेयजल और अन्य यात्री सुविधाएं विकसित हो जाएंगी। इसके साथ ही, पांडव काल के इतिहास को दर्शाने वाले कला बिंदुओं को भी सहेजा जाएगा।


बयान...
सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर हमारी प्राथमिकता यही है कि पांडेश्वर महादेव मंदिर आने वाले प्रत्येक कांवड़िये और शिवभक्त को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नगर पंचायत पूरी तरह प्रतिबद्ध है। -सुधा खटीक, अध्यक्ष, हस्तिनापुर नगर पंचायत

हस्तिनापुर में मौजूद प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर स्रोत संवाद

हस्तिनापुर में मौजूद प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर स्रोत संवाद

हस्तिनापुर में मौजूद प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर स्रोत संवाद

हस्तिनापुर में मौजूद प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed