फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The altercation lasted for three hours ... silence and then ending

तीन घंटे चली दंपति में तकरार...खामोशी और फिर परिवार का खात्मा

Sat, 12 Dec 2020 03:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
The altercation lasted for three hours ... silence and then ending
मेरठ। दंपती में अनबन रहती थी। बृहस्पतिवार को हद पार हो गई और रईस टूट गया। तीन घंटे दंपती के बीच तकरार चली, फिर अचानक खामोशी छा गई और पूरा परिवार खत्म हो गया। तकरार के बीच में ही रईस में सुसाइड नोट लिखा था, जिसका खुलासा फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने शुक्रवार को किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार परीक्षितगढ़ में रईस अहमद का परिवार संपन्न था। घर में कोई कमी नहीं थी। दिल्ली में उसका ठीक काम चल रहा था। रईस ने 15 दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी जो सिर्फ 1700 किमी ही चली है। बस विवाद पत्नी से था। पहली पत्नी के दो बच्चे विवाद की असली वजह बताए जा रहे हैं जबकि रिहाना का रईस तीसरा पति था। ग्रामीणों का कहना कि रईस और पत्नी रिहाना में बुधवार सुबह 11 बजे से विवाद चल रहा था। करीब तीन घंटे तक परिवार के बीच तकरार चली। इसकी जानकारी आसपास के तमाम लोगों को भी है। दोपहर करीब दो बजे घर से आवाज आनी अचानक बंद हो गई थी। मानों रईस के घर में खामोशी छा गई।
विज्ञापन

रईस के घर से कोई आवाज न आने पर आसपास के लोग भी हैरान रह गए। यकीन तो किसी को नहीं था कि रईस ऐसा खौफनाक कदम उठा सकता है, यह चर्चा लोगों में फैलनी शुरू हुई। जिसके बाद रईस का भतीजा हारून उनके घर पर पहुंचा। घर के अंदर का मंजर देखकर हारून के पैर तले मानो जमीन खिसक गई हो। रईस पंखे पर लटका हुआ था। पत्नी और तीनों बच्चे मृतक हालत में बेड पर पड़े थे। रईस के बगल में टेबल एक कॉपी थी, जिसमें पेन रखा था। कॉपी खुली हुई थी, सुसाइड नोट लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच घंटे पहले लिखा सुसाइड नोट
फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बृहस्पतिवार शाम करीब 6:00 बजे पांच लोगों की मौत की सूचना पर परीक्षितगढ़ पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट का मानना है कि सुसाइड नोट घटना से करीब 5 घंटे पहले लिखा गया। इसी आधार पर माना गया पत्नी से तकरार होने के दौरान ही रईस ने सुसाइड नोट लिखा। सुसाइड नोट की फॉरेंसिक साइंस लैब में जांच की जा रही है।

झगड़े के दौरान खतरनाक प्लान
स्थानीय लोगों से बातचीत और मौके के हालात देखकर फॉरेंसिक एक्सपर्ट का मानना है कि झगड़ा होने के दौरान रईस ने परिवार को खत्म करने का प्लान बनाया। सुसाइड नोट भी इसी की तरफ इशारा कर रहा है। माना जा रहा है कि अगर रईस ने पहले से ही कोई प्लान बनाया होता तो वह झगड़े के दौरान सुसाइड नोट नहीं लिखता। क्योंकि मौके पर मिला सुसाइड नोट के बीच में ही पेन भी रखा हुआ था, जिससे वह लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed