फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The aim of the Sangh is to work towards social harmony: Vedpal

संघ का उद्देश्य सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य करना : वेदपाल

Sun, 05 Oct 2025 07:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
The aim of the Sangh is to work towards social harmony: Vedpal
मवाना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मवाना नगर में रामबाग बस्ती व मुन्नालाल बस्ती का पथ संचलन निकल गया। मुख्य वक्ता वेदपाल आर्य प्रांत सह संपर्क प्रमुख ने कहा कि संघ का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य करना है। वर्तमान समय में संघ शिक्षा, ग्रामीण विकास, सेवा और जागरूकता जैसे अनेक क्षेत्रों में अहम योगदान दे रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से स्थानीय स्तर पर पथ संचलन का आयोजन हुआ । शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व शस्त्र पूजन कर किया गया। पथ संचलन सरस्वती विद्या मंदिर हस्तिनापुर रोड मवाना से प्रारंभ होकर वापस सरस्वती विद्या मंदिर में समापन हुआ। संचलन के दौरान स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रदर्शन कर रहे थे। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में श्यामलाल, तरुण नगर कार्यवाह, दीपक नगर खण्ड प्रचारक, नितिन, उज्जवल,रवि,सिद्धार्थ व नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed