फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The aim of the Hindu conference is to strengthen cultural consciousness.

Meerut News: सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना है हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य

Wed, 11 Feb 2026 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The aim of the Hindu conference is to strengthen cultural consciousness.
सरधना। गांव खेड़ा में ​विराट हिन्दू सम्मेलन में बोलते वक्ता। संवाद
संवाद
विज्ञापन

सरूरपुर। खेड़ा गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, पर्यावरण व जल संरक्षण पर बल देना और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जनजागरण पैदा करना रहा।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वेदपाल ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला और बताया कि अनेक प्रतिबंधों के बावजूद संघ ने राष्ट्रसेवा की अपनी यात्रा निरंतर जारी रखी। जिला कार्यवाह संजय कुमार ने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी और पारिवारिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। यति मां चेतना आनंद सरस्वती ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा पर जोर दिया। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष राष्ट्र सेवा और सामाजिक समरसता के सतत अभियान का प्रतीक है।कार्यक्रम का संचालन दीपक राणा ने किया। इसी क्रम में गांव मुल्हेड़ा में भी विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार सतवाई ने संघ के 100 वर्षों को त्याग, सेवा और समर्पण की अविराम यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष हमें एकजुट होकर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय मूल्यों को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed