फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The advancement of a society lies in the unity of that society

समाज की उन्नति उस समाज की एकता में निहित

Mon, 09 Jun 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The advancement of a society lies in the unity of that society
दिगंबर जैन महासमिति के स्वर्ण जयंती समारोह में मौजूद जैन समाज के लोग
हस्तिनापुर। दिगंबर जैन महासमिति का स्वर्ण जयंती समारोह जंबूद्वीप स्थित श्री शांतिसागर प्रवचन हाल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महासमिति का वर्तमान तक का सफर‚ आगामी योजनाओं व जैन समाज में समन्वय बनाकर संगठित रहने पर विचार विमर्श किया गया। छात्रों को छात्रवृत्ति व बेरोजगार को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता की गई। झंडारोहण सुखमाल चंद जैन ने किया। भगवान महावीर स्वामी के चित्र के सम्मुख जिवेंद्र जैन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जंबूद्वीप के पीठाधीश स्वामी रविंद्र कीर्ति स्वामी ने कहा कि प्रत्येक समाज की उन्नति उस समाज की एकता में निहित होती हैं। जिस समाज में एकता, संगठन नहीं है वह समाज कभी विकास नहीं कर सका है। हमारा इतिहास साक्षी है। बिना एकता और संगठन के उस समाज का महत्व कहीं दिखाई नहीं दे सकता। सामाजिक कार्यों व विकास हेतु संगठनों को आगे आना पड़ता है। संगठन के पीछे की भावना यदि स्पष्ट है तो उस कार्य को होने में, लोगों के विचारों को एक करने में संगठन बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। दिगंबर जैन बड़ा मंदिर समिति के अध्यक्ष जिवेंद्र जैन ने कहा कि दिगंबर जैन महासमिति देश ही नहीं अपितु विदेश में भी आध्यात्मिक‚ सामाजिक, आर्थिक रचनात्मक प्रगतिशील कार्यों में प्रगति के पथ पर अग्रसर होकर सृजनात्मक रूप प्रदान कर नए आयाम स्थापित कर रही है। अध्यक्षता कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन जैन ने की। उन्होंने कहा कि हम अलग-अलग वर्गों में भले ही बंटे हों, हमारी पूजा पद्धति अलग हो, हमारा रस्मों रिवाज निभाने का तरीका अलग हो, लेकिन जब बारी सामाजिक एकता की हो तो फिर हमें एक हो जाने की आवश्यकता है। हमारी संस्था इस दिशा में कार्य कर रही है। आएं हम संकल्प लें कि हम एक रहेंगे‚ नेक बनेंगे सामाजिक विकास को मजबूत बनाने के लिए हर वह पहल शुरू करेंगे जो इसके लिए आवश्यक है। इसके साथ अनेक वक्ताओं ने जैन समाज के विकास‚ सामाजिक एकता आदि विषयों पर विचार व्यक्त किए। कार्यवाहक अध्यक्ष की आख्या नामक एक पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इस दौरान अशोक बडजात्या‚ सुरेंद्र पांडया‚ डीके जैन‚ संदीप जैन‚ मुकेश जैन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed