फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The administration is not paying attention to the stray cattle

प्रशासन आवारा गोवंश पर नहीं दे रहा ध्यान

Sat, 16 Nov 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
The administration is not paying attention to the stray cattle
प्रशासन आवारा गोवंश पर नहीं दे रहा ध्यान
विज्ञापन

सरधना। सरधना नगर के साथ ही देहात क्षेत्र में आवारा गोवंश काफी संख्या में खुले में घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्व में आवारा गोवंश को पकड़कर गोशाला में भिजवाने का अभियान चलाया गया था, लेकिन अब यह अभियान सुस्त पड़ गया है।

काफी संख्या में आवारा गोवंश जंगलों में घूम रहा है, उसको लेकर किसान खासे चिंतित हैं। गेहूं की फसल की बुआई में भी किसान देरी कर रहा है। किसान का मानना है कि यदि अगेती प्रजाति की गेहूं की फसल की बुआई कर दी और उसके आस पड़ोस के खेत में गेहूं की बुआई न की गई तो इसका असर उसकी फसल पर पडे़गा। आवारा गोवंश उसकी फसल को चौपट कर देगा। यदि किसान काफी संख्या में गेहूं की बुआई करेंगे तो आवारा गोवंश एक किसान की फसल को जो नुकसान पहुंचाते हैं, उसमें कुछ कमी आएगी। क्षेत्र में ऐसा कोई गांव नहीं है, जिस गांव के जंगल में 50 से सौ गोवंश आवारा न घूम रहे हों। वहीं, इस संबंध में जब एसडीएम अमित कुमार भारतीय से बात की गई तो उन्होंने आवारा गोवंश के खुले में घूमने की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed