{"_id":"6af731db64baa6f9a100fcb1","slug":"the-administration-has-pulled-out-all-the-stops-to-make-the-makhdumpur-fair-a-grand-event-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105746-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मखदूमपुर मेले को भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मखदूमपुर मेले को भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक और पौराणिक मकदूमपुर गंगा स्नान मेले के शुभारंभ में अब महज एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। मेले को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिला पंचायत और स्थानीय प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मेला स्थल पर दिन-रात युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं, जिन्हें आगामी एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए कच्ची सड़कों को समतल कर उन पर कांस बिछाने का कार्य चल रहा है। जिला पंचायत के अभियंताओं की देखरेख में मुख्य मार्गों और सेक्टरों में पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) के लिए बल्लियां लगाई जा रही हैं। पेयजल आपूर्ति के लिए मेला परिसर में दर्जनों अस्थायी हैंडपंप लगाए जाएंगे। स्वच्छता बनाए रखने के लिए अस्थायी शौचालयों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। वहीं हस्तिनापुर व मवाना नगर पंचायत से मोबाइल टॉयलेट भी मंगवाए गए हैं।
गंगा घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके मद्देनजर मुख्य स्नान घाटों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। जिसकी तैयारी शुक्रवार को शुरू हो गई है। ताकि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सके। साथ ही गोताखोरों की टीम और पीएसी की फ्लड कंपनी की तैनाती की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
मेले में कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। मेला क्षेत्र में अस्थायी कोतवाली और पुलिस चौकियों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और वॉच टावर लगाए जा रहे हैं, जिनका कार्य अभी अधूरा है।
एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं को मेला स्थल पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उद्घाटन से दो दिन पूर्व सभी व्यवस्थाओं का अंतिम निरीक्षण किया जाएगा।