फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The addict ran to the police, said he was trying whether he would come or not

Meerut News: नशेड़ी ने पुलिस को दौड़ाया, बोला आजमा रहा था आएगी या नहीं

Wed, 10 May 2023 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
The addict ran to the police, said he was trying whether he would come or not
पुलिस के पहुंचने से पहले कर लेता था मोबाइल बंद, लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा
विज्ञापन

मेरठ। चुनावी माहौल के बीच नशेड़ी युवक ने मंगलवार दोपहर पुलिस को खूब दौड़ाया। जो कभी लूट तो कभी झगड़े की बात कहकर कंट्रोल रूम और डायल-112 पर फोन कर सूचना देता रहा। इसके बाद मोबाइल को बंद कर लेता। करीब तीन घंटे बाद पुलिस को उसके मोबाइल की लोकेशन मिली, तब जाकर वह पकड़ा लिया। जिसने बताया कि वह पुलिस को आजमा रहा था कि कोई घटना हो जाए तो पुलिस आएगी या नहीं।
दोपहर के समय डायल-112 पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उसके साथ 20 हजार रुपये की लूट हो गई है। दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डायल-112 की टीम बताए गए पते पर पहुंची। जब पुलिस ने उस नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। काफी देर तक उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद कंट्रोल रूम में फोन कर दिया गया कि किसी ने उसके साथ झगड़ा किया है। पता चलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई, लेकिन फोन करने वाले ने फिर से मोबाइल बंद कर लिया। इसी तरह नशेड़ी ने कई बार अलग-अलग जगहों पर फोन कर पुलिस को सूचना देता रहा। आखिरकार जब उसका मोबाइल स्विच ऑन हुआ तो पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर ली। तब जाकर टीपी नगर थाना पुलिस ने उसे गोलाबढ़ एरिया से पकड़ा, जो नशे में धुत था और अपना नाम नाहर सिंह बताया।
विज्ञापन


थाने में पहुंचते ही उतर गया नशा
पुलिसकर्मी उसे पकड़कर थाने लेकर आ गए। वहां पर टीपीनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संत शरण सिंह के सामने उसे लाया गया। पुलिस की फटकार लगते ही उसका नशा उतर गया और हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और माफी मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
युवक ने नशे में होकर पुलिस को बार-बार फोन किया था। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। - इंस्पेक्टर संत शरण सिंह, थाना प्रभारी टीपीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed