फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused who stole gold from a jeweler's shop is out of police reach

सराफ की दुकान से सोना चोरी करने वाला आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

Thu, 10 Jul 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The accused who stole gold from a jeweler's shop is out of police reach
मेरठ। देहली गेट के शहर सराफा बाजार में सराफ व्यापारी निशांत रस्तोगी की दुकान से एक किलो सोना चोरी करने वाला आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नितिन वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। बुधवार को पीड़ित व्यापारी ने उच्च अधिकारियों से मुलाकात की। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

देहली गेट थाना क्षेत्र के सराफा बाजार निवासी निशांत रस्तोगी ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी सराफा बाजार में चेन गंगा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। पांच दिन पूर्व उनकी दुकान पर ईश्वरीपुरी निवासी नितिन वर्मा काम करने के लिए आया था। रविवार रात दुकान बंद करने से पहले व्यापारी ने नितिन को सोना एक बॉक्स में रखकर स्ट्रांग रूम में रखने के लिए दिया था। आरोपी ने बॉक्स से एक किलो सोना चोरी कर लिया था। मंगलवार को व्यापारी को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार सीसीटीवी चेक किए।
विज्ञापन

जिसमें आरोपी सोना पेंट की जेब में रखता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। दूसरी ओर बुलियन ट्रेडर्स के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि पुलिस को व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। पुलिस बाजार में गश्त बढ़ाए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगी हुई हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed