{"_id":"68a9f56e70f08415640f2548","slug":"the-accused-who-attacked-in-brahmpuri-has-been-arrested-meerut-news-c-72-1-mct1010-139260-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुरी में हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मपुरी में हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- कमिश्नर से शिकायत करने पर महिला ने लगाया था पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी के भगवतपुरा गली नंबर तीन में गंदगी की शिकायत कमिश्नर से करने पर महिला के पति पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी शिवकुमार उर्फ भोलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है।
ब्रह्मपुरी के भगवतपुरा गली नंबर तीन निवासी सोनिया पत्नी चंद्रमोहन ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि घर के सामने शिवकुमार ऊर्फ गोलू, संदीप, संजय, अजय विकास, रोहित, रिंक, सुनील का मकान है। आरोप है कि ये सभी लोग सीमेंट के खाली कट्टों में गंदी नाली की कीचड़ रखते हैं। जिसके कारण हमारे घर के कई लोग बीमार हो गए हैं। जिसकी सूचना 20 अगस्त को कमिश्नरी को दी थी। बृहस्पतिवार को पति चंद्रमोहन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब सोनिया अपने पति को बचाने बाहर आईं तो उन पर भी हमला करने की कोशिश की गई थी। इस मामले में पुलिस ने सुपरटेक के पास से शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।