फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused was caught by the crowd for sexually abusing a girl

बच्ची का यौन शोषण करते आरोपी को भीड़ ने पकड़ा

Tue, 29 Jul 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The accused was caught by the crowd for sexually abusing a girl
सरधना। नगर के एक मोहल्ले में आठ वर्षीय मासूम के साथ दुकानदार द्वारा यौन शोषण की घटना के दौरान बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्ले वालों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले के दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण नगर में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे आठ वर्षीय बच्ची अपने मोहल्ले की एक दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार अनमोल ने बच्ची को अकेला देखकर उसे दुकान के अंदर खींच लिया और उसका यौन शोषण किया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग दुकान पर पहुंचे। बच्ची को बदहवास हालत में देखकर लोग स्तब्ध रह गए। उन्होंने तुरंत बच्ची को उसके परिजनों के पास भेजा और आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। बच्ची के परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया और आरोपी अनमोल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद वार्ड सभासद और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और पुलिस से इस जघन्य अपराध के लिए कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लोगाें से अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed