फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused used to commit crimes wearing a wig, later used to roam around bald

Meerut News: आरोपी विग लगाकर करता था वारदात, बाद में घूमता था गंजा

Wed, 13 Nov 2024 03:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
The accused used to commit crimes wearing a wig, later used to roam around bald
मेरठ। आबूलेन पर रोडवेज की महिला कर्मचारी रजबन निवासी यशोदा यादव से कुंडल लूटने वाले बदमाश सितारा वाली मस्जिद लिसाड़ी गेट निवासी आलिम उर्फ बॉबी से मंगलवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें ऑलिम के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी ने इसके अलावा थापर नगर में मलियाना टीपी नगर निवासी सुनीता से भी लूट की घटना कबूल की00 है। एक दिन में दो लूट की वारदात को आरोपी ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, बाइक और कुंडल भी बरामद कर लिए है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सदर और देहली गेट क्षेत्र में दो लूट की घटना हुई थी। जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की। जिसमें आरोपी आलिम का नाम सामने आया था।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह सिर में विग लगाकर वारदात को अंजाम देता था। फिर बाद में गंजा घूमा करता था ताकि पकड़ में आ सके। आरोपियों ने अन्य कई घटनाएं भी कबूल की है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तमंचा और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। फिलहाल जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed