{"_id":"681d1d71327faae2e00c4c43","slug":"the-accused-threatened-to-set-the-farmer-on-fire-if-he-harvested-the-wheat-crop-sardana-news-c-44-1-smrt1055-108123-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की फसल काटने पर आरोपियों ने किसान को आग लगाने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की फसल काटने पर आरोपियों ने किसान को आग लगाने की धमकी दी
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कुशावली में आरोपियों ने किसान को उसकी गेहूं की फसल काटने पर फसल में आग लगाने की धमकी दी है। तहसील पहुंचे पीड़ित किसान ने आरोपियों के खिलाफ एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
गांव कुशावली निवासी कुंतेश पत्नी यशपाल ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि उसने अपनी ढाई बीघा कृषि भूमि पर गेहूं की फसल बुवाई कर रखी है। इस समय उसकी फसल पक कर तैयार है। बीते रविवार को वह फसल को काटने के लिए गई तो गांव निवासी आरोपियों ने उसे रोक दिया। विरोध किया तो आरोपियों ने फसल काटने पर फसल में आग लगाने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसकी कृषि भूमि पर भवन बनाना चाहते हैं। जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। साथ ही यथास्थिति के निर्देश भी दिए हैं। बावजूद इसके आरोपी आए दिन फसल काटने पर फसल में आग लगाने की धमकी दे रहे हैं। तहसील पहुंची पीड़िता ने एसडीएम से पुलिस की मौजूदगी में अपनी तैयार खड़ी गेहूं की फसल कटवाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।
एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित का कहना है कि थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फसल की जिसने बुवाई की, उसे काटने का अधिकार है।