{"_id":"5f2869428ebc3e9fb825e3b0","slug":"the-accused-sent-to-jail-for-abducting-the-girl-city-news-mrt4945056115","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष संप्रदाय के युवक ने किया दलित की बेटी का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष संप्रदाय के युवक ने किया दलित की बेटी का अपहरण
विज्ञापन
पिता ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के भी लगाए आरोप
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र से अनुसूचित जाति की युवती को अगवा करने के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेज दिया है। युवती के पिता ने आरोपी पर धर्म परिवर्तन करने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।
पीड़ित युवती के पिता की तहरीर के अनुसार, दूसरे वर्ग का एक युवक 31 जुलाई को उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया था। युवती के परिजनों ने आरोपी युवक सुहेल पुत्र शहीद के खिलाफ भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पिता ने बताया कि आरोपी युवक के परिजन उसे लगातार धमका रहे हैं। उस पर धर्म परिवर्तन करने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। वहीं पुलिस ने रविवार को अब्दुल्लापुर से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके साथ मिली युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए आशा ज्योति केंद्र भेजा। भावनपुर इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मेडिकल कराने के बाद युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
वर्जन====
दूसरे वर्ग के युवक के साथ युवती चली गई थी। पुलिस ने दोनों को तलाश लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। युवती ने बयान में अभी तक धर्मांतरण की कोई बात नहीं कही है। गांव में हालात को देखते हुए इंस्पेक्टर को मुस्तैद रहने के लिए कहा है। -बृजेश सिंह, सीओ सदर देहात
विज्ञापन
गरीब युवतियों को फंसा रहे
मामले में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि कुछ लोग लव जिहाद के नाम पर धर्म परिवर्तन की योजना बनाने में जुटे थे। यह लोग गरीब युवतियों को फंसाकर उनका जीवन बर्बाद कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करे। बजरंग दल के नेता बलराज डूंगर ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मिलेंगे। हिंदू युवा वाहिनी के नेता गौरव चौधरी और मनजीत सिंह ने कहा कि आरोपी पर रासुका की कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे।