फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused of sexually abusing a girl was sent to jail

बच्ची से यौन शोषण के आरोपी को जेल भेजा

Sat, 09 Aug 2025 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The accused of sexually abusing a girl was sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 12 वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण करने के आरोपी इंजमाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बच्ची के साथ हैवानियत करने बात को स्वीकार किया है। गर्भवती बच्ची को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
कस्बा निवासी 12 वर्षीय बच्ची के साथ सात माह पहले बहला फुसलाकर आरोपी ने यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया था। बच्ची ने भी परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया। सात माह बाद बच्ची के पेट का आकार बढ़ने लगा लेकिन परिजनाें ने इसे नजरंदाज कर दिया। चार दिन पहले बच्ची ने अपनी मां से पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। चिकित्सक ने जांच की तो सामने आया कि बच्ची सात माह की गर्भवती है। परिजनों ने जब बच्ची से इसकी जानकारी ली तो उसने बताया कि उसके साथ कस्बे में ही रहने वाले आरोपी ने बहला फुसलाकर उसका यौन शोषण किया था। बृहस्पतिवार को परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के साथ जबरन यौन शोषण की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। जबकि बच्ची को उपचार के लिए चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed