फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused of raping a mentally ill woman after picking her up from the ashram were sent to jail

आश्रम से उठाकर मनोरोगी महिला से दुष्कर्म के आरोपियों को जेल भेजा

Fri, 23 May 2025 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The accused of raping a mentally ill woman after picking her up from the ashram were sent to jail
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मंदिर के आश्रम से मनोरोगी महिला संग दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों मोहित, गुड्डू व सोनू को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सरूरपुर क्षेत्र में स्थित एक गांव में स्थित मंदिर के आश्रम में साधु के वेश में एक युवक महिला व एक बच्चे के साथ रह रहा था। मनोरोगी महिला व युवक गांव में भीख मांगकर गुजारा करते हैं। युवक की गलत संगत व शराब पीने के आदि होने के कारण ग्रामीणों ने युवक व महिला को गांव से भेज दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात युवक, महिला व बच्चे को लेकर आश्रम में पहुंचा था। जहां उसने अपने दोस्त आरोपी तीनों युवकों के साथ शराब पी थी। तीनों आरोपी महिला को बाइक पर बैठाकर गांव जसड़ के जंगल में ले गए और महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

बदहवास स्थिति में महिला ने अगले दिन गांव में पहुंचकर घटना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी थी। मंदिर कमेटी व ग्रामीणों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों ने जसड़ सुलताननगर स्थित ठेके से शराब खरीदी थी। इसके बाद आश्रम में बैठकर चारों ने युवकों ने पार्टी की। साधु वेशधारी युवक अधिक शराब पीकर बेहोश हो गया था। इसी का फायदा उठाकर तीनों आरोपी मनोरोगी महिला को अपने साथ ले गए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed