फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused of rape is threatening the teacher with acid attack

दुष्कर्म का आरोपी शिक्षिका को तेजाब हमले की दे रहा धमकी

Thu, 08 May 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The accused of rape is threatening the teacher with acid attack
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का आरोपी शिक्षिका पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। मुकदमा वापस नही लेने पर आरोपी तेजाब हमले की धमकी भी दे रहा है। इससे पीड़िता दहशत में है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

नौचंदी थाना क्षेत्र की एक महिला ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। पीड़िता ने एक महीने पूर्व थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने का केस दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी। शिक्षिका आरोप है कि कुछ दिनों से आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देता है। आरोपी ने शिक्षिका के स्कूल में फोन कर अभद्र व्यवहार किया था। जिसके चलते शिक्षिका को नौकरी से निकाल दिया गया था। आरोपी की हरकतों के चलते पीड़िता का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed