{"_id":"68963f27f46bb4417305e813","slug":"the-accused-of-firing-was-sent-to-jail-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109713-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करने के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग करने के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
मवाना। गांव अमरगढ़ में नाई की दुकान पर दो युवकों पर फायरिंग कर घायल करने के वांछित आरोपी रविकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की एसेंट कार से तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद किया है। सीओ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि 27 जुलाई को गांव ऐंची खुर्द निवासी कुलदीप, ऋतिक व मुकुल गांव अमरगढ़ में नाई की दुकान पर बाल कटवाने व सेविंग कराने आए थे। इन पर गांव खटकी निवासी विनित, सौरभ, रितिक, रविकांत व अन्य साथियों ने फायरिंग कर कुलदीप को गोली मारकर घायल कर दिया था, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है। बृहस्पतिवार की देर शाम कुड़ी की झाल नहर पुल पर चेकिंग के दौरान रविकांत निवासी गांव खटकी को एसेंट कार व घटना में प्रयुक्त तमंचा, एक कारतूस व एक खोखा गाड़ी की तलाशी में चालक सीट के नीचे से बरामद हुआ। आरोपी को जेल भेज दिया है।
शुगर मिल में चोरी करने का आरोपी पकड़ा
मवाना। पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने शुगर मिल में चोरी करने वाले आरोपी गार्ड अर्जुन सिंह निवासी गांव राजपुर परसु थाना हीमपुर जनपद बिजनौर को शुगर मिल से चोरी किए गए उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शुगर मिल में चोरी करने का आरोपी पकड़ा
मवाना। पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने शुगर मिल में चोरी करने वाले आरोपी गार्ड अर्जुन सिंह निवासी गांव राजपुर परसु थाना हीमपुर जनपद बिजनौर को शुगर मिल से चोरी किए गए उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन