{"_id":"634c644c6a1146674e04aadf","slug":"the-accused-moti-wanted-to-kill-puran-so-that-the-wife-does-not-take-back-the-wife-of-the-injured-is-living-with-the-accused-sardana-news-mrt609899341","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी वापस न ले ले, इसलिए पूरण की हत्या करना चाहता था आरोपी मोती, आरोपी के संग रह रही है घायल की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी वापस न ले ले, इसलिए पूरण की हत्या करना चाहता था आरोपी मोती, आरोपी के संग रह रही है घायल की पत्नी
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव छुर निवासी पूरण को अवैध संबंधों के चलते ताऊ के लड़के मोती ने गोली मारी थी। पुलिस की पूछताछ में मोती ने खुलासा किया कि पूरण की पत्नी सीमा अपने पति को छोड़कर सितंबर माह से उसके साथ किराये के मकान में रह रही है। पूरण पत्नी को वापस पाने के लिए प्रयासरत था। इससे परेशान मोती ने पूरण को रास्ते से हटाने के लिए अपने साथियों के संग मिलकर उस पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
शनिवार को गांव छुर निवासी पूरण पुत्र रमेश कार में सवार होकर बागपत जिले के गांव बड़ावद जा रहा था। सरधना-बरनावा मार्ग पर डिग्री कॉलेज के पास कार से उतरकर लघुशंका करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने पूरण को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से घायल पूरण के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। उधर, शनिवार रात ही पुलिस ने पूरण पर हमले के आरोप में उसके ताऊ के लड़के मोती पुत्र जगवीर को का गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पूरण की पत्नी से उसके संबंध हैं। इसके चलते पूरण की पत्नी सीमा अपने तीन बच्चों को लेकर सितंबर माह से भूनी मंडप के पास उसके साथ किराये के कमरे में रह रही थी।