फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused married the woman by pretending to be a police inspector, but she turned out to be already married.

Meerut News: आरोपी ने दरोगा बताकर महिला से किया निकाह, निकला पहले से शादीशुदा

Tue, 18 Nov 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
The accused married the woman by pretending to be a police inspector, but she turned out to be already married.
मेरठ। श्यामनगर निवासी एक महिला ने सहारनपुर के आरोपी पर दरोगा बताकर जून 2025 में निकाह करने का आरोप लगाया है। कुछ दिन बाद महिला को जानकारी हुई कि आरोपी दरोगा नहीं है और पहले से शादीशुदा है। विवाहिता ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने विवाहिता को जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात एक वर्ष पूर्व सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति (कथित दरोगा) से हुई थी। आरोपी ने उसे आबकारी विभाग में दरोगा के पद पर सहारनपुर में तैनात बताया था। अपने दरोगा होने का एक फर्जी आईकार्ड भी भेजा था। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई और बात शादी तक पहुंच गई। नौ जून 2025 को उन्होंने मेरठ में एक रिजॉर्ट में निकाह कर लिया। दोनों सहारनपुर में रहने लगे। जुलाई में उसे आरोपी (शौहर) की हरकतों पर कुछ शक हुआ। उसने अपने स्तर से छानबीन की तो पता चला कि वह पहले शादीशुदा है। इस पर उसने पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा तो आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed