फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused have fled their homes, and the police are conducting raids to find them.

Meerut News: घर छोड़कर भागे आरोपी, तलाश में पुलिस दे रही दबिश

Sat, 31 Jan 2026 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The accused have fled their homes, and the police are conducting raids to find them.
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सूदखोरों के उत्पीड़न से तंग आकर गोविंद के जान देने वाले मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को पुलिस टीमों ने नामजद आरोपियों सौरभ, अरुण, गोलू, कपिल उर्फ चार्ली, प्रमोद बंसल उर्फ जाफर और मनीष की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उधर गोविंद के परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

यादगारपुर (किला रोड) निवासी गोविंद पेशे से प्लंबर था। गोविंद ने बुधवार रात कमरे में कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले गोविंद ने तीन वीडियो बनाए थे, जिनमें उसने सूदखोरों की प्रताड़ना का जिक्र किया था। गोविंद अपने पीछे पत्नी तनु और दो मासूम बेटों, अंगद व केशव को छोड़ गया है।
विज्ञापन

ब्याज के जाल में फंसा था परिवार

मृतक के भाई गौरव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार गोविंद ने प्रमोद बंसल उर्फ जाफर से 10% ब्याज पर 50 हजार रुपये लिए थे जिसके एवज में पत्नी के जेवर गिरवी रखे थे। वहीं कपिल उर्फ चार्ली से लिए गए उधार के बदले गोविंद की बाइक गिरवी रखी हुई थी। इसके अलावा सौरभ, अरुण, गोलू और मनीष से भी उसने कुछ रुपये उधार ले रखे थे। गौरव का आरोप है कि गोविंद लगातार पैसे लौटा रहा था लेकिन इसके बावजूद आरोपी फोन पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से परेशान होकर उसके भाई ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed