फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused harasses her on the way; the student has stopped going to college.

Meerut News: रास्ते में परेशान करता है आरोपी, छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा

Wed, 04 Feb 2026 09:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 04 Feb 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
The accused harasses her on the way; the student has stopped going to college.
छात्रा की मां ने एसएसपी से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की महिला ने एक आरोपी पर उसकी 19 वर्षीय बेटी को लगातार परेशान कर रहा है। आरोपी उनकी बेटी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज करता है। बुधवार को महिला ने एसएसपी ऑफिस पर आरोपी के खिलाफ शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने महिला का जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एल-ब्लॉक निवासी एक महिला ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी एक डिग्री कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। एक अंजान आरोपी काफी समय से उसकी बेटी का कॉलेज आते-जाते समय परेशान करता है। उनकी बेटी के मोबाइल पर मैसेज करता है। रात भर वीडियो कॉल कर परेशान करता है और उसकी बेटी पर दोस्ती करने का दबाव दे रहा है। आरोपी की हरकतों से छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है। महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed