फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accountants gave a sit-in, took out a candle march

लेखपालों ने दिया धरना, कैंडल मार्च निकाला

Wed, 27 Nov 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
The accountants gave a sit-in, took out a candle march
मवाना तहसील में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना देते लेखपाल। - फोटो : MAWANA
लेखपालों ने दिया धरना, कैंडल मार्च निकाला
विज्ञापन

मवाना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर उप शाखा तहसील मवाना के बैनर तले लेखपालों ने तहसील में धरना दिया। उन्होंने आठ सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिया। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला।
लेखपालों ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। बाद में सीएम के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिया। इसमें कहा कि एसीपी विसंगति, वेतन उच्चीकरण, पेंशन विसंगति, मोटर साइकिल भत्ता, पदोन्नति आदि मांगों पर शासन से सहमति के बावजूद शासनदेश निर्गत न होने के कारण लेखपाल 5 नवंबर से आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

लेखपाल प्रदेश में वर्षों से रिक्त चल रहे 7094 लेखपाल पदों का कार्य अतिरिक्त क्षेत्रों के रूप में कर रहे थे। जिससे लगभग 240 करोड़ रुपये की वार्षिक की शासकीय बचत हो रही थी। इसके बावजूद भी लेखपालों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया। आठ सूत्रीय मांग पत्र में लेखपालों ने सीएम से अपने स्तर से स्वयं हस्तक्षेप करते हुए लेखपाल संघ की मांगों के संबंध में शासनादेश निर्गत कराने की मांग की है। बाद में तहसील परिसर में कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, सचिव अरविंद कुमार, सतेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार वर्मा, बिशंबर सिंह, प्रमोद उपाध्याय, महेंद्र यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी
सरधना। तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को लेखपालों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने जमकर नारेबाजी की और कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमित कुमार भारतीय को सौंपा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से लेखपालों की विभिन्न सात सूत्रीय लंबित मांगे चली आ रही हैं। सरकार उनकी मांगों पर ध्यान देने को तैयार नहीं है। अध्यक्ष मनवीर सिंह, रामलाल, सुरेश शर्मा, पृथ्वी सिंह, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, नरेश कुमार, मनजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed